PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक शानदार योजना का संचालन कर रही है। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को एक साल में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है। देशभर के करोड़ों किसानों को भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्तों का लाभ दे चुकी है। हाल ही में वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 17वीं किस्त को जारी किया था। 17वीं किस्त को जारी हुए 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। अब देशभर के करोड़ों किसानों को 18वीं किस्त का इंतजार है।
PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी कर सकती है? ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को आने वाले अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने 18वीं किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
योजना में भारत सरकार ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। वे किसान जिन्होंने अभी तक इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है उनको आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम को खासतौर पर देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज