फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Ration: इन लोगों को नहीं मिल सकता मुफ्त राशन का लाभ, चेक करें कहीं आप तो नहीं सूची में

Sat, 17 Aug 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Aug 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
Free Ration Eligibility: Who is not eligible for Free Ration
कौन मुफ्त राशन के लिए अपात्र है? - फोटो : Amar Ujala

Free Ration Policy: सरकार ऐसी कई योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इनमें से एक है मुफ्त राशन का लाभ देना। दरअसल, कोविड काल से ही भारत सरकार गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रही है। इस योजना के अंतर्गत परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है जो कि सरकारी राशन की दुकान पर मिलता है। पर क्या आप जानते हैं कि क्या आपको ये लाभ मिल सकता है या नहीं? क्योंकि इसकी पात्रता सूची है और जो लोग इसके लिए पात्र हैं केवल उन्हें ही ये लाभ मिलता है। तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग ऐसे हैं जिन्हें मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिल सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Free Ration Eligibility: Who is not eligible for Free Ration
कौन मुफ्त राशन के लिए अपात्र है? - फोटो : istock

किन लोगों को मिलता है मुफ्त राशन?

  • मुफ्त राशन का लाभ केवल उन लोगों को मिलता है जो पात्र होते हैं। इसमें वे लोग शामिल होते हैं जो अपना जीवन गरीबी रेखा से नीचे यापन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विभाग की तरफ से राशन कार्ड बनाए गए हैं और ये लोग अपने राशन कार्ड के जरिए मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं।
Free Ration Eligibility: Who is not eligible for Free Ration
कौन मुफ्त राशन के लिए अपात्र है? - फोटो : istock

इन लोगों को नहीं मिल सकता लाभ?

योजना में ऐसे लोग भी शामिल हैं जो किस्त का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं...

  • सबसे पहले वे लोग अपात्र हैं जिनके पास चार पहिया वाहन है
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है तो वे भी अपात्र हैं
  • जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम हैं, वे भी मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले सकते
  • अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं तो भी आप लाभ नहीं ले सकते आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Ration Eligibility: Who is not eligible for Free Ration
कौन मुफ्त राशन के लिए अपात्र है? - फोटो : Istock

कैसे प्राप्त कर सकते हैं मुफ्त राशन?

  • अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप पात्र हैं तो आप भी मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको देखना है कि आपके एरिए के किस राशन डीलर के पास आपका नाम है और फिर आप उसी राशन डीलर से हर महीने मुफ्त राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Free Ration Eligibility: Who is not eligible for Free Ration
कौन मुफ्त राशन के लिए अपात्र है? - फोटो : Istock

यहां कर सकते हैं शिकायत:-

अगर आपकी राशन से जुड़ी कोई शिकायत है तो आप कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने राज्य के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं...

  • दिल्ली- 1800-110-841
  • उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
  • उत्तराखंड- 1800-180-2000, 1800-180-4188     
  • पंजाब- 1800-3006-1313
  • चण्डीगढ़- 1800–180–2068
  • हरियाणा- 1800–180–2087
  • पश्चिम बंगाल- 1800-345-5505
  • मध्यप्रदेश- 181
  • राजस्थान- 1800-180-6127
  • सिक्किम- 1800-345-3236
  • त्रिपुरा- 1800-345-3665
  • महाराष्ट्र- 18-22-4950
  • आंध्रप्रदेश- 1800-425-2977
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed