PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में करोड़ों मजदूर असंगठित क्षेत्र से जुड़े हैं। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि अपने जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना खर्चा चला लेते हैं। हालांकि, जीवन के एक पड़ाव पर आने के बाद वृद्धावस्था में जब शरीर काफी कमजोर हो जाता है उस समय इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं होता है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन