फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 18वीं किस्त? पैसे आने के बाद इस तरह पता करें खाते में आई है 18वीं किस्त या नहीं

Fri, 04 Oct 2024 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Announced Know How To Check Installment Amount Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसान लंबे समय से 18वीं किस्त का इंताजार कर रहे थे उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। कल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी करेंगे। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Announced Know How To Check Installment Amount Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

18वीं किस्त के जारी होने के बाद देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर होंगे। पैसे ट्रांसफर होने के बाद किसान कुछ तरीकों को अपनाकर आसानी से इस बारे में पता कर सकते हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Announced Know How To Check Installment Amount Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी होने के बाद किसानों के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 2 हजार रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं।  

PM Kisan Yojana: कल जारी होगी 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में आएंगे पैसे और किनके नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Announced Know How To Check Installment Amount Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

अगर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज नहीं आता है। इस स्थिति में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर भी इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके खाते में 18वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Date Announced Know How To Check Installment Amount Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा आप अपने बैंक में विजिट करके पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त ट्रांसफर हुई है या नहीं।

PM Kisan Nidhi Yojana Live: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, प्रधानमंत्री मोदी कल जारी करेंगे 18वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed