PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी की थी। 16वीं किस्त के पैसों को जारी हुए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में अब लोगों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं जो गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे हैं। सरकार इन किसानों के प्रति काफी सख्त है। इस कारण योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त आएगी या नहीं? इस बारे में आप आसानी से पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें योजना में अपनी ई-केवाईसी
इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको फार्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प का चयन करना है।
OpenAI: ओपनएआई ला रहा यह नया टूल, गूगल सर्च इंजन को दे सकता है टक्कर
यह करने के बाद आपको अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक, गांव आदि जरूरी डिटेल्स को फिल करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको गेट रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना है।
SSY: बिटिया की शादी के लिए इस सरकारी स्कीम में निवेश करें 12,500 रुपये, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 70 लाख
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में अगर आपका नाम है। इस स्थिति में आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आपको 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
Paneer: कहीं आप भी तो बाजार से नहीं खरीदकर ला रहे मिलावटी पनीर? इस तरह करें पहचान