फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   OpenAI Is Going To Launch New AI Based Search Engine Know All Details Here

OpenAI: ओपनएआई ला रहा यह नया टूल, गूगल सर्च इंजन को दे सकता है टक्कर

Sun, 12 May 2024 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 May 2024 01:59 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनएआई जल्द ही वेब सर्च के लिए एक नए टूल को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनएआई सोमवार को अपना यह नया टूल लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
OpenAI Is Going To Launch New AI Based Search Engine Know All Details Here
OpenAI - फोटो : Freepik

विस्तार

जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद इंटरनेट के साथ हमारे इंटरैक्ट करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज के समय जनरेटिव एआई तकनीक की मदद से ऐसे कंटेंट, ऑडियो, फोटो और वीडियो को जनरेट किया जा रहा है, जो वास्तविकता की काफी अच्छे से नकल कर रहे हैं। इससे इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है जिसके चलते हमारे लिए इंटरनेट एक्सप्लोर करने का एक्सपीरियंस भी अच्छा हो रहा है। जनरेटिव एआई की मदद से सर्ज इंजन ज्यादा सहज और यूजर फ्रेंडली हो रहे हैं। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनएआई जल्द ही वेब सर्च के लिए एक नए टूल को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनएआई सोमवार को अपना यह नया टूल लॉन्च कर सकता है। यह टूल एक एआई बेस्ड सर्च इंजन हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस एआई टूल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो इस टूल से जब भी आप किसी सवाल का जवाब मांगेगे, तो यह आपको उसके सोर्स की भी पूरी जानकारी ब्राउजर पर देगा। कहा जा रहा है कि इसका रिस्पॉन्स गूगल सर्च की तुलना में ज्यादा तेज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन में सिम कार्ड बदलने की प्रक्रिया के बारे में पूछते हैं तो यह तस्वीरों की मदद से आपको पूरे प्रोसेस की जानकारी देगा। गौर करने वाली बात है कि अभी तक जो पारंपरिक सर्च इंजन हैं उसमें जब आप किन्हीं चीजों को सर्च करते हैं तो वहां आपको कई लिंक्स मिलते हैं। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त, ऐसे करें योजना में अपनी ई-केवाईसी

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्च इंजन के लाइव होने के बाद यूजर्स इसको search.chatgpt.com की मदद से आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। हालांकि, यह यूआरएल अभी लाइव नहीं हुआ है। 

बीते लंबे समय से सर्च इंजन की दुनिया में गूगल का एकाधिकार स्थापित है। वहीं ओपन एआई आने के बाद गूगल को टक्कर जरूर मिल रही है। हालांकि, गूगल के सर्च इंजन के पीछे जो अल्गोरिदम काम कर रहे हैं। वह दूसरे सर्च इंजन की तुलना में ज्यादा एडवांस हैं।

SSY: बिटिया की शादी के लिए इस सरकारी स्कीम में निवेश करें 12,500 रुपये, मैच्योरिटी पर मिल सकते हैं 70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed