फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 28 Apr 2024 11:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Registration Process Here
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में गरीब किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना नामक एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों के माध्यम से दे रही है। किस्त के पैसे सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। केंद्र सरकार अब तक किसानों के खाते में कुल 16 किस्तों के पैसे ट्रांसफर कर चुकी है। 28 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसे जारी किए गए थे। 16वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Registration Process Here
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Registration Process Here
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के पैसे लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसको लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Registration Process Here
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आप इस स्कीम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment Release Date Update Know Registration Process Here
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

IRCTC: खूबसूरत सिक्किम घूमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed