BH Series Number Plate: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार तो हो ही। कोई कैश तो कोई लोन पर कार खरीदते हैं। वहीं, कार में एक चीज का लोग काफी ध्यान देते हैं और वो है नंबर प्लेट का। दरअसल, कई लोग वीआईपी नंबर के लिए ही लाखों रुपये तक खर्च कर देते हैं। अलग-अलग अथॉरिटी में अलग-अलग दाम पर इस तरह के वीआईपी नंबर मिल जाते हैं। इन सबके बीच अब बीएच सीरीज नंबर भी काफी चर्चा में है। ये एक खास तरह की नंबर प्लेट होती है, जो आपको पूरे भारत में गाड़ी चलाने की अनुमति देती है और आपको किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर अपनी गाड़ी का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता है। पर क्या आप अपनी गाड़ी में बीएच सीरीज नंबर प्लेट लगवा सकते हैं और इस नंबर को कैसे लिया जाता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
BH Series Number Plate: क्या आप अपनी गाड़ी में लगवा सकते हैं बीएच सीरीज का नंबर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्हें मिल सकता है?
वैसे तो लगभग हर कोई चाहता होगा कि उसकी गाड़ी में बीएच नंबर लग जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। इसके लिए एक सूची है और जो लोग इसमें शामिल हैं, सिर्फ वे ही बीएच सीरीज की नंबर प्लेट अपनी नई गाड़ी में लगवा सकते हैं...
- राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी
- रक्षा क्षेत्र के कर्मी
- बैंक कर्मचारी
- प्रशासनिक सेवा कर्मचारी
- चार से ज्यादा राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में ऑफिस वाली प्राइवेट फर्म के कर्मचारी।
बीएच सीरीज नंबर प्लेट के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- बीएच सीरीज की नंबर प्लेट के आवेदन के लिए आपको पहले रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर जाकर लॉगिन करना है
- इसके बाद आपको 'Vehicle Registration' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना राज्य चुनना है
स्टेप 2
- इसके बाद आपको 'Apply For New Registration' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- अब मेन्यू में जाएं और यहां पर 'Bharat Series' को चुन लें
- फिर आपको गाड़ी के मालिक का नाम, चेसिस और इंजन नंबर समेत अन्य मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
- इसके बाद आपको अपना आईडी प्रूफ अपलोड करना है
स्टेप 3
- फिर आपको एड्रेस प्रूफ के अलावा बाकी संबंधित दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी है, जिसकी आपको एक स्लिप मिलेगी और इसे संभालकर रखें
- फिर आपके आवेदन को आरटीओ की तरफ से देखा और वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपको नंबर जारी कर दिया जाता है।