IRCTC Sikkim Tour Package 2024: आईआरसीटीसी देश-विदेश के लोकप्रिय जगहों पर घुमाने के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत सिक्किम की सैर करने का मौका मिल रहा है। सिक्किम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। यहां पर बर्फ से ढकी पहाड़ियां सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। सिक्किम की यही खूबसूरती देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: खूबसूरत सिक्किम घूमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन