PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। केंद्र सरकार हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को गरीब किसानों के बैंक में ट्रांसफर करती है। अब तक केंद्र सरकार कुल 16 किस्तों के पैसों को किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। भारत सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनावों के बाद सरकार जून या जुलाई महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 17वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल
वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में इस बार 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। गलत ढंग से योजना का लाभ ले रहे किसानों के प्रति भारत सरकार काफी सख्त है।
PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को एकसाथ मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके खाते में 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इस कारण स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करा लेना चाहिए।
Car Tips: काले रंग की कार खरीदने पर होते हैं ये बड़े नुकसान, एक्सीडेंट का बढ़ जाता है खतरा
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में अभी तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आसानी से अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये
इसके अलावा वे किसान जिन्होंने स्कीम में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इस जरूरी काम को पूरा करा लेना चाहिए।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स