Petrol Pump Complaint: वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों के पास कहीं आने और जाने के लिए अपना वाहन है। सभी लोग यात्रा पर जाने से पहले अपनी गाड़ी में ईंधन भराते हैं। इस दौरान कई बार हम महसूस करते हैं कि हमारी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल सही मात्रा नहीं भरा गया है। अगर आपके साथ पेट्रोल पंप पर ठगी की जा रही है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, बहुत कम लोगों के पास यह जानकारी होती है कि वह इसकी शिकायत कर सकते हैं। जानकारी के अभाव में लोग पेट्रोल पंप पर की जाने वाली ठगी की शिकायत नहीं करते हैं। अगर आपको पेट्रोल पंप पर धांधली का शक होता है, तो आज हम आपको कुछ टोल फ्री नंबर के बारे में बताते हैं, जहां पर इसकी शिकायत कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर हो रही है धोखाधड़ी, यहां पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
भारत पेट्रोलियम
अगर आपको भारतीय पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर धांधली का शक है, तो भारत गैस ग्राहक सेवा अधिकारी से 1800-22-4344 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एचपी पेट्रोल
अगर आपके पास एचपी पेट्रोल पंप से जुड़ी कोई शिकायत है, तो आप इसके टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
PF Money Withdraw: पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? जानिए कितनी मिलती है मदद
इसके साथ ही आप Ministry of Petroleum and Natural Gas की वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर जा करके भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये
आप जिस पेट्रोल पंप की शिकायत करते हैं और वह जांच में दोषी पाया जाता है, तो उस पेट्रोल पंप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अगर मामला गंभीर है। इस स्थिति में पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।