PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोग ले रहे हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी अलग-अलग वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं, और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रुप में दिया जाता है। वहीं, अब 13वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें किसानों को करवाना जरूरी है? शायद नहीं, पर अगर वो ऐसा नहीं करवाते हैं तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63bcf10a7fced57ead770ada","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-13th-installment-will-stuck-know-pm-kisan-13-kist-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इनमें से एक भी चीज रही अधूरी, तो अटक सकती है 13वीं किस्त, किसान ध्यान से कर लें पूरा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इनमें से एक भी चीज रही अधूरी, तो अटक सकती है 13वीं किस्त, किसान ध्यान से कर लें पूरा
Tue, 10 Jan 2023 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
13वीं किस्त पाने के लिए कौन से काम करने जरूरी है?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं किस्त पाने के लिए कौन से काम करने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 1
- अगर आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। जो भी किसान इसे नहीं करवाता है, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
13वीं किस्त पाने के लिए कौन से काम करने जरूरी है?
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं
- ई-केवाईसी आप दो तरीके से करवा सकते हैं। पहला योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आप ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इसे करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं किस्त पाने के लिए कौन से काम करने जरूरी है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो जल्द से जल्द भू-सत्यापन करवा लें। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई लाभार्थी ये नहीं करवाता है, तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
13वीं किस्त पाने के लिए कौन से काम करने जरूरी है?
- फोटो : Istock
कब आ सकती है किस्त?
- योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी महीने में ही 13वीं किस्त आ सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।