फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द आ सकती है 13वीं किस्त, जानें किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Tue, 06 Dec 2022 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Dec 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update Know Who will Not get 13 Kist PM Kisan News in Hindi
किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। गांव ही नहीं शहरी इलाकों में भी ऐसे लोग काफी हैं। इन लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। मुफ्त व सस्ता राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन, बोरोजगारी भत्ते जैसी कई योजनाएं गरीब वर्ग को काफी मदद पहुंचा रही हैं। ऐसे ही किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और 13वीं किस्त का इंतजार सभी को है। लेकिन यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update Know Who will Not get 13 Kist PM Kisan News in Hindi
किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • 12वीं किस्त के बाद अब सभी लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर यानी इसी महीने के आखिर तक किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिल सकता है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update Know Who will Not get 13 Kist PM Kisan News in Hindi
किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock

इन दो तरह के किसानों के अटक सकते हैं पैसे:-

नंबर 1

  • सबसे पहले वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है। दरअसल, सरकार की तरफ से ये सभी लाभार्थियों के लिए जरूरी है, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके और असल में जरूरतमंद किसानों तक लाभ पहुंच सके। इसलिए इस काम को जल्दी करवाएं, वरना आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update Know Who will Not get 13 Kist PM Kisan News in Hindi
किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • पीएम किसान योजना से जुड़े उन किसानों के भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। प्रत्येक लाभार्थी के लिए ये अनिवार्य है। इसलिए अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है, तो आप इसे करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update Know Who will Not get 13 Kist PM Kisan News in Hindi
किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं? - फोटो : istock
  • आपको अगर नहीं पता कि कैसे ई-केवाईसी करवानी है, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करते हुए भी खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed