फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द आ सकती है 13वीं किस्त, पर इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे, देखें लिस्ट

Tue, 29 Nov 2022 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Nov 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Who Will Not Receive PM Kisan 13th Installment Money
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जाता है। इनमें कई तरह की जैसे- शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ते, पेंशन देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए भी चलाई जाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। वहीं, 12वीं किस्त आने के बाद अब सभी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं क्योंकि आपके लिए कुछ काम करवाना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से काम न करवाने पर किन किसानों के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Who Will Not Receive PM Kisan 13th Installment Money
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock

इन किसानों के अटक सकते हैं किस्त के पैसे:-

पहले ये किसान

  • जैसा कि 12वीं किस्त आ चुकी है और अब 13वीं किस्त का इंतजार किसानों को है। ऐसे में उन किसानों की ये किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है। लाभ पाने के लिए ये जरूरी है। इसलिए इसे समय रहते करवा लें।
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Who Will Not Receive PM Kisan 13th Installment Money
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock

दूसरे ये किसान

  • सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया था। ऐसे में अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Who Will Not Receive PM Kisan 13th Installment Money
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : istock
  • आप अगर ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं तो पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers List Who Will Not Receive PM Kisan 13th Installment Money
पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Istock

कब आ सकती है 13वीं किस्त?

  • सरकार 12वीं किस्त 17 अक्तूबर में जारी कर चुकी है, जिसके पैसे 30 नवंबर 2022 तक आते रहेंगे। इसके बाद बात अगर 13वीं किस्त की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर महीने में इस किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार सभी को है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed