PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का लाभ दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग को खासतौर पर देने का प्रावधान है। इसमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होगी तो कितने पैसे आएंगे बैंक अकाउंट में? यहां जानें किसान
ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि एक परिवार के कितने लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है? तो आप यहां जान सकते हैं। इसको लेकर नियम है जिसके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं एक परिवार के कितने लोग पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होते हैं। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
किन्हें मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किस तरह से मिलता है लाभ?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो यहां पर हर लाभार्थी को सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजती है।
3 of 5
किन्हें मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
अब कौन सी किस्त आएगी?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। यहां जान लें कि योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है जिसके हिसाब से 19वीं किस्त फरवरी में जारी हुई और इसलिए 20वीं किस्त का समय जून में माना जा रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
किन्हें मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
एक परिवार के कितने लोग पात्र?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या इस योजना से नए जुड़े हैं या फिर आप आवेदन कर रहे हैं आदि। ऐसे में आपके मन में अगर ये सवाल है कि क्या आपका पूरा परिवार इस योजना का लाभ ले सकता है या फिर पति-पत्नी को ये लाभ मिलता है और क्या बच्चों को भी ये लाभ मिल सकता है?
5 of 5
किन्हें मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
- दरअसल, नियमों के अंतर्गत परिवार के सिर्फ एक ही व्यक्ति को पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है। जैसे, अगर इस योजना से पत्नी जुड़ी है तो पति को ये लाभ नहीं मिल सकता। जो भी इस योजना से जुड़ता है उसके नाम जमीन होनी चाहिए। ऐसे में एक ही परिवार का कोई दूसरा व्यक्ति इस योजना में आवेदन करता है तो उसका पंजीकरण रद्द हो जाता है।