फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक की टायर में कितनी रखनी चाहिए हवा? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 18 Oct 2026 06:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

Motorcycle Tyre Pressure Rules: पेट्रोल पंप पर बाइक में हवा भरवाते समय लोग अक्सर कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखते, जिससे टायरों को नुकसान पहुंचता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बाइक के टायरों में कितना एयर प्रेशर रखना सही होता है और हवा भरवाते समय कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Proper Tyre Pressure for Bikes: Know 4 Essential Rules and Why Ignoring Valve Caps Can Damage Your Tyres
बाइक टायर एयर प्रेशर - फोटो : AI

Bike Tyre Air Pressure Guide: सड़क पर बाइक चलाते समय बाइक का माइलेज, उसकी परफॉर्मेंस और आपका सफर काफी हद तक टायरों में भरी हवा पर निर्भर करता है। अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर जाकर बिना सोचे-समझे टायरों में हवा भरवा लेते हैं, जिससे या तो टायर में हवा कम रह जाती है या जरूरत से ज्यादा भर जाती है।



इसके अलावा, एक आम लापरवाही यह देखने को मिलती है कि हवा भरवाने के बाद मैकेनिक टायर के नोजल का कवर लगाना भूल जाते हैं या कसते नहीं हैं। खुला हुआ नोजल समय से पहले खराब हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे हवा लीक होने लगती है और इसका सीधा बुरा असर आपके टायर और ट्यूब पर पड़ता है। आइए इस लेख में इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जानते हैं।

Trending Videos
Proper Tyre Pressure for Bikes: Know 4 Essential Rules and Why Ignoring Valve Caps Can Damage Your Tyres
कितना रखें टायर प्रेशर? - फोटो : Adobestock

कितना रखें टायर प्रेशर?

  • बाइक के अगले टायर में आमतौर पर 28 से 30 PSI और पिछले टायर में 32 से 35 PSI हवा रखनी चाहिए।
  • सही हवा होने पर बाइक का संतुलन बेहतर रहता है, इंजन पर कम जोर पड़ता है और माइलेज भी शानदार मिलता है।
Proper Tyre Pressure for Bikes: Know 4 Essential Rules and Why Ignoring Valve Caps Can Damage Your Tyres
टायर - फोटो : Adobe Stock

नोजल कवर न लगाने का नुकसान

  • हवा भरवाने के बाद नोजल पर छोटा सा प्लास्टिक या मेटल कैप लगाना बेहद जरूरी होता है।
  • अगर यह कवर खुला रह जाए, तो उसमें धूल, मिट्टी और पानी का कचरा घुस जाता है, जिससे नोजल की पिन खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Proper Tyre Pressure for Bikes: Know 4 Essential Rules and Why Ignoring Valve Caps Can Damage Your Tyres
टायर और ट्यूब पर पड़ने वाला बुरा असर - फोटो : AdobeStock

टायर और ट्यूब पर पड़ने वाला बुरा असर

  • नोजल खराब होने पर टायर से धीरे-धीरे हवा कम होने लगती है।
  • कम हवा में गाड़ी चलाने से टायर की रबड़ तेजी से घिसने लगती है, जिससे ट्यूबलेस टायर की ग्रिप कमजोर हो जाती है और ट्यूब वाले टायरों में पंचर का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Proper Tyre Pressure for Bikes: Know 4 Essential Rules and Why Ignoring Valve Caps Can Damage Your Tyres
नियमित हवा की जांच - फोटो : Adobestock

नियमित हवा की जांच कराएं

  • अपनी बाइक के टायरों की हवा हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर चेक करवाएं।
  • हवा भरवाने के बाद यह हमेशा सुनिश्चित करें कि मैकेनिक ने नोजल पर कैप वापस कस दिया है, ताकि आपकी गाड़ी के टायर लंबे समय तक सुरक्षित रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed