फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना जान तक जाने का रहता है खतरा

Sun, 18 Oct 2026 08:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 08:24 PM IST
सार

Electric Hot Water Bag Death Pune: आज के समय बहुत से लोग इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते समय काफी लापरवाही बरतते हैं। हाल ही इससे जुड़ी एक घटना सामने आई है। इसलिए आइए इससे जुड़े कुछ सावधानियों के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Electric Hot Water Bag Safety: Man Dies of Electric Shock in Pune, Know Crucial Safety Rules
हॉट वॉटर बैग करंट लगने से मौत - फोटो : AI
Hot Water Bag Electric Shock Safety: सर्दियों का मौसम आते ही ठंड से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों का सहारा लेते हैं, जिनमें दर्द और ठंड भगाने के लिए हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल सबसे आम माना जाता है। खासकर इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग बिना पानी गर्म करने के झंझट के झटपट गर्म हो जाते हैं, इसलिए लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। बहुत सी महिलाएं भी इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग का इस्तेमाल अपने पीरियड के दौरान करती हैं।


मगर हाल ही में पुणे से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग से करंट लगने के कारण मौत हो गई। युवक सोते समय अपनी गर्दन के नीचे बैग रखकर लेटा हुआ था। यह घटना हम सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि जरा सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इससे जुड़े नियम क्या हैं।
Trending Videos
Electric Hot Water Bag Safety: Man Dies of Electric Shock in Pune, Know Crucial Safety Rules
चार्जिंग के दौरान कभी न करें बैग का इस्तेमाल - फोटो : AI

चार्जिंग के दौरान कभी न करें बैग का इस्तेमाल

  • इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग को हमेशा पहले पूरी तरह चार्ज कर लें और मेन स्विच से प्लग निकाल दें।
  • चार्जिंग के दौरान कभी भी बैग को शरीर के किसी भी हिस्से पर न रखें, क्योंकि शॉर्ट सर्किट होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है।
Electric Hot Water Bag Safety: Man Dies of Electric Shock in Pune, Know Crucial Safety Rules
लीकेज और पुरानी वायरिंग की जांच जरूर करें - फोटो : Adobe stock

लीकेज और पुरानी वायरिंग की जांच जरूर करें

  • इस्तेमाल करने से पहले हमेशा चेक कर लें कि बैग की सिलाई या प्लास्टिक कहीं से फटी या कमजोर तो नहीं है।
  • अगर बैग से पानी लीक हो रहा है या उसकी चार्जिंग कॉर्ड कटी-फटी है, तो उसका बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Hot Water Bag Safety: Man Dies of Electric Shock in Pune, Know Crucial Safety Rules
सोते समय शरीर के नीचे रखकर न सोएं - फोटो : Adobe Stock

सोते समय शरीर के नीचे रखकर न सोएं

  • पुणे की घटना की तरह कभी भी बिस्तर पर सोते वक्त हॉट वॉटर बैग को अपनी पीठ, गर्दन या पैरों के नीचे दबाकर न सोएं, ऐसा करने से बैग फटने का डर रहता है।
  • साथ ही चार्ज में लगाकर तो गलती से भी इसका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Electric Hot Water Bag Safety: Man Dies of Electric Shock in Pune, Know Crucial Safety Rules
सुरक्षा और सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव - फोटो : AI Generated

सुरक्षा और सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव

  • सर्दियों में राहत पाने के लिए ऐसे गैजेट्स का इस्तेमाल करें, लेकिन सुरक्षा नियमों से कोई समझौता न करें।
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी और आईएसआई प्रमाणित इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग ही खरीदें ताकि आप और आपका परिवार पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed