Pradhan Mantri Vishwakarma Eligibility Criteria: आप अगर गरीब वर्ग से आते हैं, आप जरूरतमंद हैं आदि। ऐसे में सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन करती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं को चलाती है जिनका लाभ मौजूदा समय में करोड़ों लोग ले रहे हैं।
PMVY: कौन जुड़ सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना से और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें पूरी जानकारी
Pradhan Mantri Vishwakarma yojana Benefits: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं या इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं ये जानना चाहते हैं? तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
पहले जानते हैं कौन लोग पात्र हैं
अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो 2 चीजों में पात्र होना जरूरी है। पहला आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और नीचे दी गई पात्रता सूची जिसमें 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग हैं में शामिल होना जरूरी है:-
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग सुनार हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- जो दर्जी है
- जो अस्त्रकार हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप राजमिस्त्री है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो मालाकार हैं
- जो धोबी है
- अगर आप मूर्तिकार हैं।
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां पर लॉगिन पर क्लिक करके अपनी आईडी बना सकते हैं और फिर आगे का प्रोसेस फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी आप जा सकते हैं और यहां जाकर भी आपका पंजीकरण हो सकता है
योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं
- अगर आप योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है।