PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा सब्सिडी या कई अन्य तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका सीधा लाभ किसानों को उनके बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजकर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप करवा लें। वरना आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, इसके बिना नहीं मिलेगी 18वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई काम करवाने होते हैं जिनमें से एक ई-केवाईसी है। अगर आप ये काम करवा लेते हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल जाता है, लेकिन अगर आप ये नहीं कवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
इन तरीकों से आप करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-
ये है पहला तरीका
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको ई-केवाईसी करवानी है तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। आप यहां पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।
ये है दूसरा तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे घर बैठे भी करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- अब आपको सर्च पर क्लिक करना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरना है
- फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
- ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है।