ATM Card: जहां पहले आप पैसे निकालने के लिए बैंक जाते होंगे, ठीक वैसे ही अब आप एटीएम मशीन पर जाते होंगे। पर इन दोनों चीजों में धरती-आसमान का फर्क नजर आता है। दरअसल, एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपको किसी खास समय पर नहीं जाना होता। बल्कि, आप जब चाहें तब एटीएम से डेबिट कार्ड की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। यही नहीं इस कार्ड के जरिए आप टैप करके या स्वैप करके भी पेमेंट कर सकते हैं यानी आपको हर वक्त कैश की जरूरत भी नहीं होती है। इन सबके बीच कई बार देखा जाता है कि कई लोगों के एटीएम कार्ड गुम हो जाते हैं या फिर चोरी हो जाते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि इन्हें ब्लॉक करवाकर नया कार्ड बनवा लें, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों जरूरी होता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66a62a567c65b45ff70fade9","slug":"how-to-block-your-atm-card-and-how-to-apply-for-new-atm-card-check-process-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: एटीएम कार्ड गुम-चोरी हो जाए तो ब्लॉक करवाने के बाद क्यों बनवा लेना चाहिए नया कार्ड? जानें कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: एटीएम कार्ड गुम-चोरी हो जाए तो ब्लॉक करवाने के बाद क्यों बनवा लेना चाहिए नया कार्ड? जानें कारण
Mon, 29 Jul 2024 08:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Jul 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Istock
क्या करें कार्ड चोरी-गुम होने पर?
- अगर आपका एटीएम कार्ड चोरी या गुम हो गया है तो सबसे पहले आपको इसे ब्लॉक करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए आप कस्टमर केयर को कॉल करके अपने कार्ड को ब्लॉक करवा लें।
एटीएम कार्ड चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Istock
- आपका अगर डेबिट या क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया है तो आप इसे अपनी नेट बैंकिंग के जरिए भी ब्लॉक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने बैंकिंग एप को खोलना है और कार्ड पर जाना है
- यहीं पर आपको ब्लॉक या टेम्पररी ब्लॉक का ऑप्शन मिलता है जिस पर क्लिक करके आप अपने कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं नया एटीएम कार्ड
- अगर आप अपने पुराने कार्ड को ब्लॉक करवा चुके हैं और अब नए कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाकर आवेदन कर सकते हैं
- आप चाहें तो अपने नेट बैंकिंग या फिर अपने कस्टमर केयर से बात करके भी नए एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : Istock
क्यों जरूरी होता है नया कार्ड बनवाना?
- अगर आपका डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड भी कहीं गुम या चोरी हो जाता है तो इसे ब्लॉक करवाने के बाद नया बनवा लेना चाहिए। इससे दो फायदे होते हैं। पहला आपके काम नहीं अटकते हैं और आपको जब कार्ड की जरूरत हो आप इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा फायदा ये होता है कि बैंक की नजर में ये साफ हो जाता है कि आपका पहला कार्ड गुम या चोरी हो गया है इसलिए आपने नया कार्ड बनवाया है।