फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: अगर आपका भी IRCTC अकाउंट का पासवर्ड हो गया है लॉक या भूल गए हैं आप? तो ऐसे बनाए नया पासवर्ड

Mon, 13 Jan 2025 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Jan 2025 08:41 AM IST
सार

कुछ लोग भले ही ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन कई लोग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करवाते हैं। अगर आप अपने अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप इसे रिकवर कर सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Password Forgot or Lock Know How to Get New Password for Irctc Account
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे सेट करें? - फोटो : AdobeStock

Create New IRCTC Account Password: भारतीय रेलवे रोजाना देश के अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग तरह की ट्रेनें चलाता है। जनरल कोच से लेकर आप एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। बशर्ते आपके पास इसके लिए वैलिड टिकट हो। बात जब टिकट बुक करने की आती है तो लोग टिकट काउंटर से, ब्रोकर के जरिए और आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई लोग अपने इस आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं जिसकी वजह से उनकी टिकट बुक नहीं हो पाती है।



अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप अपने अकाउंट का नया पासवर्ड बना सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने पर नया पासवर्ड बनाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...

IRCTC Password Forgot or Lock Know How to Get New Password for Irctc Account
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे सेट करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट का नया पासवर्ड:-

पहला स्टेप

  • बार-बार गलत डालने की वजह से आपका पासवर्ड लॉक हो गया है या फिर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप नया पासवर्ड बनाकर फिर से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होता है
IRCTC Password Forgot or Lock Know How to Get New Password for Irctc Account
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे सेट करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब जब आप आधिकारिक वेबसाइट पर आ चुके हैं तो यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर 'लॉगिन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आप देखेंगे यहां पर आपको 'फॉरगेट पासवर्ड' वाला विकल्प दिखेगा
  • इसलिए आपको इस पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Password Forgot or Lock Know How to Get New Password for Irctc Account
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे सेट करें? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद आपसे आपकी कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जिन्हें आपको यहां पर भरना है
  • इन मांगी गई जानकारी में आपसे आपकी आईआरसीटीसी की अकाउंट आईडी और जन्मतिथि जैसी अन्य जानकारियां शामिल हैं
  • अब आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
IRCTC Password Forgot or Lock Know How to Get New Password for Irctc Account
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे सेट करें? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • अब आप देखेंगे तो आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर एक लिंक आएगा और ये लिंक वो होता है जिससे आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का नया पासवर्ड बना पाएंगे
  • ऐसे में आपको अगर लिंक प्राप्त हो गया है तो आपको इस लिंक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप इस लिंक के जरिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का नया पासवर्ड बना सकते हैं और फिर से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed