16th Installment of PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन सरकारी योजनाओं का संचालन केंद्र या राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। उदाहरण के लिए जैसे- केंद्र सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार बारी 16वीं किस्त की है, क्योंकि लाभार्थियों को अब तक 15 किस्त का लाभ मिल चुका है। वहीं, आप ये नहीं जानते होंगे कि योजना से जुड़े कई किसान ऐसे भी हैं, जिनकी कुछ गलतियों के कारण उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65890eebf27c22934502dbb0","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-16th-installment-may-get-stuck-for-these-farmers-2023-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisann Yojana: इन किसानों को नहीं मिल पाएगी 16वीं किस्त, चेक करें कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisann Yojana: इन किसानों को नहीं मिल पाएगी 16वीं किस्त, चेक करें कहीं आप भी तो नहीं इस लिस्ट में
Mon, 25 Dec 2023 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kisan Yojana: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
नंबर 1
- बात अगर उन किसानों की करें जिनकी किस्त अटक सकती है, तो इस लिस्ट में सबसे पहले वो किसान शामिल हैं जिन्होंने भू-सत्यापन नहीं करवाया है। अगर तय समय तक इस काम को न करवाया जाए, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- दूसरा काम है अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना। योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को ये काम करवाना जरूरी है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करवाता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें और अपने नजदीकी बैंक जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- वहीं, उन किसानों की किस्त भी अटक सकती है जो ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in से, बैंक से या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर किसी लाभार्थी के फॉर्म में कोई गलती, नाम गलत, जेंडर गलत, आधार नंबर गलत या फिर बैंक खाता संख्या गलत है, तो ऐसे किसान भी लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अपना स्टेटस चेक कर इन चीजों को चेक कर लें और गलत होने पर ठीक करवा लें। वरना किस्त अटक सकती है।