LIC Jeevan Pragati Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी वजह से एलआईसी की कई स्कीम्स देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। विभिन्न आय वर्गों को देखते हुए एलआईसी कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन प्रगति प्लान है। इस स्कीम में आप महज 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं। यह एक गैर-लिंक्ड, लाभ प्लान है जो कि आपको सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करता है। इस स्कीम में निवेशकों का रिस्क कवर हर पांच साल में बढ़ता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप महज 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
LIC Scheme: मात्र 200 रुपये की बचत दिला सकती है आपको 28 लाख, जानिए क्या है एलआईसी का यह स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन