Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Know How to Check PM Kisan Beneficiary Status
{"_id":"64607245654d0459d804a75c","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-14th-installment-status-know-how-to-check-pm-kisan-beneficiary-status-2023-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: खाते में आएगी 14वीं किस्त? या हो जाएंगे लाभ से वंचित, ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: खाते में आएगी 14वीं किस्त? या हो जाएंगे लाभ से वंचित, ऐसे लगाएं पता
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status: देश में आज भी कई किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक भारत सरकार कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं सरकार योजना का गलत ढंग से लाभ ले रहे किसानों के प्रति काफी सख्त है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status
- फोटो : Istock
ऐसे में कई किसानों का नाम योजना से काट दिया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस खास प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली आने वाली 14वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं?
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status
- फोटो : Istock
आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर होंगे या नहीं इस बारे में पता करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status
- फोटो : Istock
पोर्टल ओपन होने के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको 10 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status
- फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर कैप्चा कोड को फिल करें। ये करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपका स्टेटस नजर आ जाएगा। स्क्रीन पर अगर ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सीडिंग के आगे No लिखा आता है। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर इन तीनों के विकल्प के आगे Yes लिखा है, तो आपको स्कीम का लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।