फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: इस तरह से करें चेक कहीं आपका भी तो नहीं कट गया है राशन कार्ड से नाम, रह सकते हैं लाभ से वंचित

Sat, 13 May 2023 04:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 May 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
How to Check Name in Ration Card Online Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

Ration Card: ग्रामीण इलाके ही नहीं बल्कि शहरों में भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है जो गरीब वर्ग से आते हैं। इसलिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है ताकि हर किसी तक सरकारी मदद पहुंच पाए। जैसे-लोगों को सस्ता व मुफ्त राशन मुहैया कराने के लिए राशन कार्ड बनाए जाते हैं। जो लोग पात्र होते हैं उनके राशन कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद सरकारी राशन की दुकान से मुफ्त राशन और सस्ता राशन मुहैया कराया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड की लिस्ट को समय-समय पर अपडेट किया जाता है, जिसके कारण कई लोगों के नाम राशन कार्ड से कट तक जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप चेक करें कि कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड से कट गया? तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड से कटा तो नहीं है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Check Name in Ration Card Online Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

किन कारणो से कट सकता है नाम?

  • राशन कार्ड का लगातार इस्तेमाल न करना
  • कभी राशन लेना, तो कभी लंबे समय तक न लेना
  • अपात्र होने की स्थिति में आदि।
How to Check Name in Ration Card Online Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं चेक नाम कटा तो नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं, तो आपको भी समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए कि कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड से नहीं कट गया है या फिर घर के किसी सदस्य का नाम
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Name in Ration Card Online Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'राशन कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
  • फिर आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब अपना राज्य चुन लें और साथ ही जिला, ब्लॉक और पंचायत भी चुनें
विज्ञापन
How to Check Name in Ration Card Online Know Step by Step Process in Hindi
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे जुड़वा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको राशन वाली दुकान, राशन डीलर का नाम और अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है
  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, जहां आप चेक करके ये जान सकते हैं कि आपका नाम राशन कार्ड से कटा है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed