{"_id":"645e14234a1b58fbbe03f6bb","slug":"pashu-credit-card-interest-rate-form-benefits-know-all-details-here-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूरत की बात: गाय भैंस को खरीदने पर मिल रहा 1.60 लाख रुपये का लोन, ऐसे बनवाएं पशु क्रेडिट कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूरत की बात: गाय भैंस को खरीदने पर मिल रहा 1.60 लाख रुपये का लोन, ऐसे बनवाएं पशु क्रेडिट कार्ड
Pashu Credit Card: देश में किसानों की आय में वृद्धि और उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है, जिसके माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन पर काफी जोर दिया जा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने पशु क्रेडिट कार्ड को शुरू किया है। इस कार्ड के कई शानदार फायदे हैं।
पशु क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान गाय भैंस खरीदने और उनके रख रखाव के लिए 1.60 लाख रुपये तक के लोन का फायदा उठा सकते हैं। पशु क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लिए किसानों को किसी प्रकार की चीजों को गिरवी नहीं रखना होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पशु क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Pashu Credit Card
- फोटो : Istock
पशु क्रेडिट कार्ड पर जो लोन आपको मिलता है। उस पर 7 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होता है। वहीं अगर किसान सही समय पर अपने लोन को चुका देते हैं।
3 of 5
Pashu Credit Card
- फोटो : Istock
ऐसे में सरकार द्वारा लोन पर तीन प्रतिशत की छूट भी दी जाती है। इस कारण किसानों को महज 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर इस लोन का भुगतान 5 सालों के अंदर करना होता है।
पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको नजदीकी बैंक में विजिट करना है।
विज्ञापन
5 of 5
Pashu Credit Card
- फोटो : istock
यहां आपको जरूरी दस्तावेजों को दिखाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के करीब एक महीने के भीतर आपको बैंक पशु क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।