Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं, किसान तुरंत ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Thu, 30 Mar 2023 09:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Mar 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Check PM Kisan 14 Kist News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि, दूर-दराज ग्रमीण क्षेत्रों में भी लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जहां एक तरफ कई योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है, तो कई योजनाओं में कुछ सामान दिया जाता है। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। वहीं, अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन इससे पहले आप अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें क्योंकि इससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में स्टेटस देखने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Check PM Kisan 14 Kist News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : iStock

किसान अपना स्टेस ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • 13 किस्त के बाद अब 14वीं किस्त जारी होनी है और आप चाहें तो इससे पहले अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • यहां आप एक मैसेज के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं
  • ऐसे में आपको पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Check PM Kisan 14 Kist News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको यहां पर 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Check PM Kisan 14 Kist News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भरना है
  • कैप्चा कोड भर दें, तो फिर सबमिट पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment Status Check PM Kisan 14 Kist News in Hindi
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेस में आपको देखना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • वहीं, इन तीनों या इनमें से किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed