PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Release Date: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। भारत में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न तरह की योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं कुछ दिनों के भीतर किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी भेजा जा सकता है।
Pm Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन