फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pm Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Sun, 25 Sep 2022 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment Latest Update Know PM Kisan 12 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Release Date: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। भारत में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न तरह की योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। स्कीम के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं कुछ दिनों के भीतर किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को भी भेजा जा सकता है। 

PM Kisan Yojana 12th Installment Latest Update Know PM Kisan 12 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

ऐसे में देश के भीतर कई किसान बीते लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। 

PM Kisan Yojana 12th Installment Latest Update Know PM Kisan 12 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सितंबर महीने की किसी भी तारीख को जारी कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment Latest Update Know PM Kisan 12 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

वहीं जिन लोगों ने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उनको भी 12वीं किस्त मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 12th Installment Latest Update Know PM Kisan 12 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock

आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 12वीं किस्त ट्रांसफर होने के बाद उसके स्टेटस को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed