फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आठ दिन बीतने के बाद भी नहीं मिली 12वीं किस्त, तो किसान तुरंत करें ये काम

Wed, 26 Oct 2022 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Oct 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Not Received Till Know What to Do for 12 Kist
12वीं किस्त न आने पर किसान क्या कर सकते हैं - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana 12th Installment: हमारे देश में अलग-अलग वर्ग और गरीब वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कुछ राज्य सरकारें, तो कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है और इस योजना का लाभ जरूरतमंद किसानों को मिलता है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार भेजी गई 12वीं किस्त अब तक कई किसानों को नहीं मिली है। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो कुछ काम करके आप किस्त न आने का कारण जानने के अलावा किस्त भी पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Not Received Till Know What to Do for 12 Kist
12वीं किस्त न आने पर किसान क्या कर सकते हैं - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के पात्र लाभार्थी हैं और आपके बैंक खाते में 12वीं किस्त नहीं आई है। तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ये जानना चाहिए कि कहीं आपसे आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी या फॉर्म आदि में कोई गलती तो नहीं हुई है।
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Not Received Till Know What to Do for 12 Kist
12वीं किस्त न आने पर किसान क्या कर सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं त्रुटियां चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपनी त्रुटियों के बारे में जानना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  pmkisan.gov.in पर जाएं और नीचे की तरफ जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस वाले विकल्प को चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Not Received Till Know What to Do for 12 Kist
12वीं किस्त न आने पर किसान क्या कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको दो विकल्प दिखेंगे, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर। इनमें से किसी एक को दर्ज कर और कैप्चा कोड को भरकर गेट डाटा पर क्लिक कर दें। फिर यहां आप जानकारी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment Not Received Till Know What to Do for 12 Kist
12वीं किस्त न आने पर किसान क्या कर सकते हैं - फोटो : istock

गलती होने पर या न होने पर करें ये काम

  • अगर आपको अपने आवेदन में किसी तरह की कोई गलती नजर आती है या फिर गलती नजर नहीं आती है, तो इन दोनों ही स्थितियों में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261, टोल फ्री नंबर 1800115526 या इस नंबर 011-23381092 पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed