PM Kisan Yojana 12th Installment Update: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। कल यानी 17 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जाएगा। देश भर में करोड़ों किसान 11वीं किस्त के पैसे मिलने के बाद लंबे समय से 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। देश भर में करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले 12वीं किस्त की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खातों में तीन किस्त के रूप में दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी।
PM Kisan Yojana: कल जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन