Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। देश में आज भी करोड़ों लोग गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ उठाकर देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। देश भर में करोड़ों लोग योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान भारत कार्ड बना रहे हैं। इस कड़ी में आइए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से -
ABY: क्या है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत आप करा सकते हैं अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन