फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत स्कीम? जानिए कौन लोग इस योजना में कर सकते हैं आवेदन

Tue, 11 Oct 2022 05:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know Who Can Take Benefits of PM Jan Arogya Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ पहुंचाने के लिए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना को चला रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना को भारत सरकार ने साल 2018 में शुरू किया था। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत इन्हीं लोगों की समस्या को देखते हुए किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी व्यक्ति का एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं - 

Ayushman Bharat Yojana Know Who Can Take Benefits of PM Jan Arogya Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में निम्नलिखित लोग आवेदन कर सकते हैं - 

  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • भूमिहीन व्यक्ति
Ayushman Bharat Yojana Know Who Can Take Benefits of PM Jan Arogya Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know Who Can Take Benefits of PM Jan Arogya Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसके लिए आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Know Who Can Take Benefits of PM Jan Arogya Yojana
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

यहां आपको होमपेज पर Am I Eligible के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आप पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। पात्र व्यक्ति को अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। यहां एजेंट आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके स्कीम में आवेदन करेगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करते समय आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

IRCTC Tour Package: राजस्थान घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है फ्लाइट टूर पैकेज, महज इतना है किराया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed