e-Challan Fraud Alert: आप जो भी मेहनत से कमाई करते हैं उस पर जालसाजों की बुरी नजर रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज कई तरीकों के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। कभी किसी फेक कॉल के जरिए तो कभी कोई अनजाने लिंक भेजकर। हर साल एक बड़ी संख्या में लोगों को ठगा जाता है और उनकी मेहनत की कमाई को जालसाज निकाल लेते हैं। इसी तरह अब जालसाज लोगों को फेक ई-चालान के मैसेज भी भेज रहे हैं। देखने में ये मैसेज पूरी तरह असली लगता है, लेकिन ये फेक होता है और आपके क्लिक करते ही आपके साथ ठगी हो सकती है। इसलिए आपको इन मैसेज पर क्लिक नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस फेक ई-चालान के जरिए होने वाली ठगी से बच सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
फेक ई-चालान से बचकर: क्या आपके पास भी आया है गाड़ी का चालान कटने का मैसेज? तो हो जाएं सावधान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Nov 2024 08:46 AM IST
सार
जालसाज हर बार लोगों को ठगने के कई नए तरीके निकालते हैं और लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। इसी में से एक तरीका है फेक ई-चालान जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन