फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी 18वीं किस्त? चेक करें कहीं आपका नाम तो नहीं

Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: For which farmers the 18th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Nidhi 18th Kist: आप जिस राज्य में रहते हैं वहां की सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी सरकारी योजना से जुड़कर आप लाभान्वित हो सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। ठीक ऐसे ही भारत सरकार भी कई सारी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनका लाभ मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इनमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में हर साल 6 हजार रुपये भेजकर दिया जाता है। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 17 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 18वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे हो सकते हैं जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा? ऐसे में आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं इस सूची में आप तो शामिल नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं। इस बारे में किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: For which farmers the 18th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

ये किसान रह सकते हैं 18वीं किस्त से वंचित:-

पहले किसान

  • सबसे पहले तो उन किसानों की किस्त अटक सकती है जो गलत तरीके से इस योजना से जुड़े हैं यानी अपात्र होने के बाद भी योजना में आवेदन किया है। विभाग द्वारा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर नोटिस भी जारी हो रहे हैं। इसलिए अगर आपने भी गलत तरीके से आवेदन किया है तो जान लें कि आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।
PM Kisan Nidhi: For which farmers the 18th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : Freepik

दूसरे किसान

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो किसान भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत अगर आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ चाहिए तो आपको ये काम करवाना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: For which farmers the 18th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

तीसरे किसान

  • योजना के अंतर्गत वे किसान भी अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं जो ई-केवाईसी का काम नहीं करवाएंगे। नियमों के तहत अगर आपको पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ लेना है तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: For which farmers the 18th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है किस्त? - फोटो : istock

चौथे किसान

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवा लें। आप ये काम बैंक जाकर करवा सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed