Order BH Series Number Plate: हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान काटा जाता है। साथ ही कई मौकों पर आपकी गाड़ी तक सीज हो सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं और अपनी गाड़ी के पूरे दस्तावेज अपने पास रखें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों के अलावा भी एक और चीज है जिसके पूरा न होने पर आपकी गाड़ी का चालान काटा जा सकता है? और वो है गाड़ी की नंबर प्लेट।
{"_id":"66a77ddc66dd3a6e1205f506","slug":"how-to-order-bh-series-number-plate-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आप भी लगवाना चाहते हैं अपनी गाड़ी में बीएच सीरीज नंबर प्लेट? यहां जानें क्या आप हैं पात्र या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आप भी लगवाना चाहते हैं अपनी गाड़ी में बीएच सीरीज नंबर प्लेट? यहां जानें क्या आप हैं पात्र या नहीं
Tue, 30 Jul 2024 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
बीएच सीरीज नंबर प्लेट कैसे लगवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएच सीरीज नंबर प्लेट कैसे लगवा सकते हैं?
- फोटो : istock
पहले जान लें कौन लोग लगवा सकते हैं ये नंबर प्लेट?
- दरअसल, अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गाड़ी में बीएच नंबर प्लेट लग जाए तो ऐसा सब नहीं कर सकते हैं। दरअसल, इस नंबर प्लेट की सीरीज को अपनी गाड़ी में सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा क्षेत्र के कर्मी, बैंक कर्मचारी, प्रशासनिक सेवा कर्मचारी और चार से ज्यादा राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में ऑफिस वाली प्राइवेट फर्म के कर्मचारी लगवा सकते हैं।
बीएच सीरीज नंबर प्लेट कैसे लगवा सकते हैं?
- फोटो : istock
घर बैठे बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका ये है:-
स्टेप 1
- अगर आप भी बीएच सीरीज की नंबर प्लेट लगवाने के लिए पात्र हैं, तो आप इसे लगवा सकते हैं
- इसके लिए आपको रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर जाना है और फिर यहां लॉगिन करना है
- इसके बाद आपको यहां पर 'Vehicle Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएच सीरीज नंबर प्लेट कैसे लगवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर अपना राज्य चुनना है
- इसके बाद आपको 'Apply For New Registration' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- अब यहां पर मेन्यू में से आपको 'Bharat Series' चुनना है
- इसके बाद गाड़ी की जानकारी, जैसे- गाड़ी मालिक का नाम, गाड़ी का चेसिस नंबर और इंजन नंबर आदि भरें
विज्ञापन
बीएच सीरीज नंबर प्लेट कैसे लगवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको यहां पर अपना आईडी प्रूफ अपलोड करना होता है और साथ ही आपको यहां पर एड्रेस प्रूफ के अलावा संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करने हैं
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी है जिसकी आपको एक स्लिप मिलेगी इसे संभालकर रखें
- फिर आपके आवेदन को आरटीओ वेरिफाई करेगा और जांच सही होने पर आपको नंबर प्लेट दे दी जाती है।