फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए भारत सरकार की शानदार योजना, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये

Mon, 18 Dec 2023 11:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana You Will Get Monthly Three Thousand Rupees Under This Scheme Check All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

PM Kisan Mandhan Yojana: देश में आज भी करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद किसानों के पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। इस दौरान वे शारीरिक रूप से भी काम करने के लिए सशक्त नहीं होते हैं। ऐसे में उनको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। इस स्कीम का उद्देश्य किसानों के समक्ष बुढ़ापे के समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं केंद्र सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से - 

PM Kisan Mandhan Yojana You Will Get Monthly Three Thousand Rupees Under This Scheme Check All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के बीच के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है। 

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके बच्चे के भविष्य को करें सुरक्षित, मिल सकते हैं 34 लाख

PM Kisan Mandhan Yojana You Will Get Monthly Three Thousand Rupees Under This Scheme Check All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

अगर आप इस स्कीम में 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश इसमें करना है। वहीं अगर आप 40 साल की उम्र में पीएम किसान मानधन योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana You Will Get Monthly Three Thousand Rupees Under This Scheme Check All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

आपको यह निवेश 60 साल की उम्र होने तक करना है। वहीं 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये (सालाना 36 हजार रुपये) की पेंशन मिलेगी। भारत सरकार की इस स्कीम में छोटे और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Mandhan Yojana You Will Get Monthly Three Thousand Rupees Under This Scheme Check All Details Here
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : iStock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed