फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: क्या आपको मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस

Mon, 15 Dec 2025 11:40 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

PM Kisan 22th Installment Date: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? आप अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Eligible Farmers List Know How to Check Eligibility and Status
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 22 Kist Status: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो ये जरूर देखा जाता है कि योजना का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाता है। इसके लिए हर एक योजना की अपनी-अपनी पात्रता सूची होती है, जो बताता है कि कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं और कौन लोग नहीं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सिर्फ किसान जुड़ सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार इस योजना को चलाती है जिसके तहत सिर्फ पात्र किसानों को लाभ देने का प्रावधान है।

इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। पर क्या आप जानते हैं इस बार कि किस्त का लाभ किन किसानों को मिलेगा और किन्हें नहीं? इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 22nd Installment Eligible Farmers List Know How to Check Eligibility and Status
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको मिल सकती है किस्त या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस:-

पहला स्टेप

  • आप अगर इस योजना से जुड़े हैं और आपको 22वीं किस्त का इंतजार है, तो आप अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है या आप चाहें तो योजना की आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं
PM Kisan 22nd Installment Eligible Farmers List Know How to Check Eligibility and Status
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
  • आपको अगर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो आपको यहां पर दिए हुए 'Know Your Registration Number' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Eligible Farmers List Know How to Check Eligibility and Status
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा
  • फिर आप रजिस्ट्रेशन नंबर यहां भर सकते हैं
  • अब आपको स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को यहां भरना है
  • इसके बाद आपको गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर इसके बाद आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं
विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Eligible Farmers List Know How to Check Eligibility and Status
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

किस्त कब रिलीज हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। इससे पहले कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं। योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 22वीं किस्त रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed