फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: सरकार कब किसानों के खाते में भेज सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 07 Dec 2025 10:05 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 10:05 AM IST
सार

देश में करोड़ों किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि केंद्र सरकार कब तक इस योजना की 22वीं किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Date Government Update PM Kisan 22vi Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में करोड़ों किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। इस कारण कई बार इन किसानों को मजबूरन कर्ज का सहारा खेती करने के लिए लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। इस स्थिति में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीम्स का संचालन कर रही हैं।



इन्हीं में एक स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अब तक किसानों के खाते में इस योजना के अंतर्गत कुल 21 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। 

PM Kisan 22nd Installment Date Government Update PM Kisan 22vi Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त के पैसे 19 नवंबर, 2025 को जारी किए थे। देशभर में करोड़ों किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार 22वीं किस्त के पैसे अब कब जारी करेगी? इसको लेकर क्या अपडेट है? पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के पैसे हर 4 महीनों के अंतराल पर जारी किए जाते हैं।

PM Kisan 22nd Installment Date Government Update PM Kisan 22vi Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22वीं किस्त सरकार आने वाले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, किस्त के पैसे जारी करने को लेकर सरकार ने अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। भारत सरकार किस्त जारी करने के कुछ दिनों पहले तारीख का एलान करती है।

PM Kisan Yojana: क्या 22वीं किस्त में 2000 नहीं मिलेंगे 3000 रुपये? यहां जानें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Date Government Update PM Kisan 22vi Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

देशभर में कई किसान गलत ढंग से इस योजना का लाभ ले रहे थे, इस कारण सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आप इस जरूरी कार्य को नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
PM Kisan 22nd Installment Date Government Update PM Kisan 22vi Kist Kab Aayegi News in Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है और जिन्होंने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।   

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, इस एक छोटी सी गलती के कारण अटक सकती है आपको मिलने वाली 22वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed