फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, इस एक छोटी सी गलती के कारण अटक सकती है आपको मिलने वाली 22वीं किस्त

Sat, 06 Dec 2025 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Dec 2025 09:31 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Kist: पीएम किसान योजना की अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 22वीं किस्त की है। योजना से जुड़े किसानों को ये लाभ मिलता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason E KYC Land Verification Process Step by Step pmkisangovin
22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason: सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्धेश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजना को पहुंचाना और उनकी मदद करना होता है। अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होगी जिसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपकी ये किस्त अटक भी सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason E KYC Land Verification Process Step by Step pmkisangovin
22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किसान न करें ये गलती

  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको एक काम करवाना जरूरी होता है और वो है अपने बैंक खाते में डीबीटी के विकल्प को ऑन करवाना। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है। इसलिए ये काम करवाना जरूरी हो जाता है।
PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason E KYC Land Verification Process Step by Step pmkisangovin
22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चालू करवा सकते हैं डीबीटी:-

स्टेप 1

  • अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी चालू नहीं है तो आपको ये काम करवाना होता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो अपने बैंक जाना है यानी उस बैंक की ब्रांच में जहां आपका बैंक खाता है
  • अब आपको ब्रांच में जाकर डीबीटी के लिए सहमित फॉर्म और आधार सीडिंग फॉर्म भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason E KYC Land Verification Process Step by Step pmkisangovin
22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको बैंक को अनुरोध करना है कि आपके बैंक खाते के साथ आपका आधार लिंक कर दें
  • यहां पर आपको बैंक को आधार कार्ड की कॉपी देनी पड़ सकती है
  • साथ ही बैंक आपसे आपकी पासबुक भी मांग सकता है, इसलिए साथ ले जाना न भूलें
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment Stuck Reason E KYC Land Verification Process Step by Step pmkisangovin
22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर अपने बैंक खाते के साथ अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करवा लें जिससे आपको खाते में होने वाले लेनदेन की जानकारी मिलती रहेगी
  • इसके बाद बैंक आपके बैंक खाते को एनपीसीआई मैपर से जोड़ देगा और इससे जो भी डीबीटी के माध्यम से पैसे आपके खाते में भेजे जाएंगे, वो आपके बैंक खाते में आ जाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed