फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त? जानें किन महिलाओं के अकट सकते हैं 1500 रुपये

Thu, 10 Sep 2026 05:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 10 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

MP Ladli Bahna Payment Status: लाड़ली बहना योजना को लेकर जितने भी लाभार्थी हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल फिलहाल यही है कि आखिर 40 वीं किस्त कब तक खाते में आएगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
When Will Ladli Bahna Yojana Next Installment Arrive: Check Payment Status and Eligibility Rules in hindi
लाड़ली बहना योजना अगली किस्त - फोटो : AI

Ladli Bahna Yojana Next Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का बड़ा जरिया बन चुकी है। राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने इस योजना की किस्त भेजी जाती है। अभी तक इस योजना की 39 किस्ते सफलतापूर्वक महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है, ऐसे में लाभार्थियों को अब अगली किस्त यानी 40वीं किस्त का इंतजार है। बता दें इस योजना के तहत महिलाओं को महीने 1500 रुपये भेजी जाती है।



हालांकि, जिन महिलाओं के बैंक खाते में ई-केवाईसी या डीबीटी सक्रिय नहीं है, उनकी अगली किस्त की राशि अटक सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि 40वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है।

When Will Ladli Bahna Yojana Next Installment Arrive: Check Payment Status and Eligibility Rules in hindi
कब तक जारी होगी योजना की अगली किस्त? - फोटो : AdobeStock

कब तक जारी होगी योजना की अगली किस्त?

  • लाड़ली बहना योजना के नियमों के अनुसार, सरकार आमतौर पर हर महीने की 15 तारीख तक योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करती है।
  • अगर 15 तारीख के आसपास कोई त्योहार होता है तो सरकार उस त्योहार के नजदीकी तारीख को किस्त जारी करती है।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त 12 से 15 सितंबर के बीच जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
When Will Ladli Bahna Yojana Next Installment Arrive: Check Payment Status and Eligibility Rules in hindi
किन कारणों से अटक सकते हैं योजना के पैसे? - फोटो : AdobeStock

किन कारणों से अटक सकते हैं योजना के पैसे?

  • अगर आपके बैंक खाते का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) एक्टिवेट नहीं है या आपका ई-केवाईसी अधूरा है, तो अगली किस्त रुक सकती है।
  • इसके अलावा, अगर आपके खाते में आधार लिंक नहीं है या बैंक डिटेल में कोई गड़बड़ी है, तो भी राशि ट्रांसफर होने में दिक्कत आ सकती है।
  • इसलिए समय रहते अपने खाते का स्टेटस जरूर चेक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Will Ladli Bahna Yojana Next Installment Arrive: Check Payment Status and Eligibility Rules in hindi
ई-केवाईसी और डीबीटी स्टेटस ऐसे करें दुरुस्त - फोटो : AdobeStock

ई-केवाईसी और डीबीटी स्टेटस ऐसे करें दुरुस्त

  • अपनी रुकी हुई किस्त पाने के लिए तुरंत अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाएं और बैंक खाते में डीबीटी सेवा एक्टिवेट करवाएं।
  • साथ ही, समग्र पोर्टल या नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
  • बैंक खाते में आधार लिंक होना भी अनिवार्य है ताकि सरकारी वित्तीय सहायता बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंच सके।
विज्ञापन
When Will Ladli Bahna Yojana Next Installment Arrive: Check Payment Status and Eligibility Rules in hindi
ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  • योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं।
  • वहां 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' विकल्प पर क्लिक करके अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपको अब तक भेजी गई सभी किस्तों और भुगतान की स्थिति का पूरा ब्योरा आसानी से दिख जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed