फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों के खाते में भेजी गई 20वीं किस्त, ऐसे पता करें आपको मिला है लाभ या नहीं

Sat, 02 Aug 2025 11:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 11:29 AM IST
सार

20वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। बीते लंबे समय से किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार था, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है।

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Released to Farmers Account Check PM Kisan 20 Kist Status Process
PM Kisan Yojana 20th Installment Released - फोटो : Amar Ujala

करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान देश के करीब 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई। 20वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। बीते लंबे समय से किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार था, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। वाराणसी में आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता मौजूद थे। आपके खाते में 20वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? इस बारे में आप कुछ तरीकों को अपनाकर पता कर सकते हैं। 

Trending Videos
PM Kisan 20th Installment Released to Farmers Account Check PM Kisan 20 Kist Status Process
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

एसएमएस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में आई है या नहीं? इस बारे में आप एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं। आपके मोबाइल नंबर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के बाद 2 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आ जाएगा। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत

PM Kisan 20th Installment Released to Farmers Account Check PM Kisan 20 Kist Status Process
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पासबुक एंट्री 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको अपना पासबुक लेकर बैंक में जाना होगा। वहां पासबुक एंट्री करवाकर आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Released to Farmers Account Check PM Kisan 20 Kist Status Process
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

मिनी स्टेटमेंट

आप एटीएम मशीन से मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं। मिनी स्टेटमेंट निकलने के बाद आप बैलेंस चेक करके इस बारे में जान सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Released to Farmers Account Check PM Kisan 20 Kist Status Process
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

यूपीआई 

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसकी मदद से अपने खाते का बैलेंस चेक करके पता कर सकते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं।

PM Kisan 20th Installment Live: पीएम मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, चेक करें आपके बैंक खाते में आए पैसे या नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed