PM Kisan 20th Installment: आज पीएम मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, अब किसानों को रहेगा 21वीं किस्त का इंतजार
pmkisan.gov.in। PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Live Updates: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की है, जहां से 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई है।
लाइव अपडेट
- पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़े हैं और जो पात्र हैं, उन्हें आज 20वीं किस्त का लाभ मिला। ऐसे में अब किसानों को अगली किस्त यानी 21वीं किस्त का इंतजार रहेगा।
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से नए जुड़े हैं और आपको किस्त का लाभ मिला है, तो जान लें कि सरकार डीबीटी के माध्यम से ये पैसे सीधे आपके बैंक खाते में भेजती है। इसलिए आप अपना बैंक खाता चेक कर सकते हैं।
- पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिला है। ये पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा गया है।
- आज जो पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी हुई है। सको लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।"
"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को अत्यधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा रही है।"
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) August 2, 2025
— श्री @ChouhanShivraj
(माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री)… pic.twitter.com/Il0uSyNz9E
- कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने किस्त को लेकर कहा कि "कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमीशन नहीं, कोई हेराफेरी नहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचती हैं।"
"कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट कमीशन नहीं, कोई हेराफेरी नहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचती हैं।"
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) August 2, 2025
-- श्री @narendramodi
(माननीय प्रधानमंत्री)#PMKISAN pic.twitter.com/fT2km1H8qJ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है। अब तक लगभग ₹3.75 लाख करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।"
"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि बिना किसी अवरोध के निरंतर जारी है। अब तक लगभग ₹3.75 लाख करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।"
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) August 2, 2025
— श्री @narendramodi
(माननीय प्रधानमंत्री) #PMKisan20thInstallment #PMKISAN #DBTforFarmers #agriculture @PMOIndia… pic.twitter.com/CZJGBWLzPT
- आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप पूरी तरह से पात्र हैं, लेकिन फिर भी अगर आपके बैंक खाते में 20वीं किस्त नहीं आई है तो हो सकता है कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन न हो। आप ये अपने बैंक की ब्रांच में जाकर चेक कर सकते हैं।
- अगर आपकी किस्त किसी कारण अटक गई है तो आप पीएम किसान योजना के कॉल सेंटर नंबर 1800-180-1551 पर कॉ कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
- कृषि मंत्रालय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, "देश के 10 करोड़ किसान भाइयों-बहनों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹21,000 करोड़ की राशि भेजी गई है।"
"देश के 10 करोड़ किसान भाइयों-बहनों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ₹21,000 करोड़ की राशि भेजी गई है।"
— Agriculture INDIA (@AgriGoI) August 2, 2025
— श्री @narendramodi
(माननीय प्रधानमंत्री)#PMKisan20thInstallment #PMKISAN #DBTforFarmers #agriculture@PMOIndia @ChouhanShivraj @RNK_Thakur… pic.twitter.com/hQJVa6fskE
- पीएम किसान योजना के तहत किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। जैसे, आज 20वीं किस्त उन लोगों के बैंक खाते में भेजी गई है जो इस योजना के लिए पात्र हैं।