प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान 9.7 करोड़ किसानों के खाते में करीब 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया गया। करोड़ों किसान 20वीं किस्त का लाभ पाने के बाद काफी खुश हैं। वाराणसी में आयोजित इस खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई बड़े नेता मौजूद थे। कुछ कारणों के चलते इस बार 20वीं किस्त को जारी करने में देरी हुई। हालांकि, आज इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस दौरान करोड़ों किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई 20वीं किस्त, तो यहां करें संपर्क मिलेगा समाधान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:41 PM IST
सार
देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अब तक नहीं आई है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन