फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार कब तक किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Mon, 23 Jun 2025 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jun 2025 11:03 AM IST
सार

PM Kisan 20th Installment Date: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका किसानों को इंतजार है। अगर आप भी इस किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है।

विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date: How to Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Payment Status
किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan 20th Installment Date: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को सिर्फ किसानों के लिए ही चलाया जाता है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana 20th Installment: पीएम किसान योजना का पोर्टल हुआ डाउन, जानें क्या आ रही हैं दिक्कतें

इस पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है और आप अपना स्टेटस चेक कर ये कैसे पता लगा सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 20th Installment Date: How to Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Payment Status
किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानते हैं किस्त के बारे में

  • दरअसल, योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। नियमों के तहत योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो इसके बाद 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में जारी होनी है। हालांकि, अभी किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
PM Kisan 20th Installment Date: How to Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Payment Status
किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेटस चेक कर जानें आपको मिलेगा किस्त का लाभ या नहीं:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है है या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • आपको इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • वैसे आप चाहें तो योजना की आधिकारिक किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date: How to Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Payment Status
किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे, ऐसे में आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर भरना है
  • अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं तो 'Know your registration no.' पर क्लिक करके इसका पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan 20th Installment Date: How to Check PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Payment Status
किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे दर्ज करें
  • फिर आपको 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करना है और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे भरना है
  • अब इस ओटीपी को दर्ज करें और फिर 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा और पता चल जाएगा कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed