PM kisan Samman Nidhi Yojana Website Down: भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाते हैं जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। जो भी किसान इस योजना के लिए पात्र है वो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकता है जिसमें साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होने पर इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें
हालांकि, अभी 20वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान नहीं हुआ है। पर इन सबके बीच पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। जहां एक तरफ लोगों को किस्त की तारीख का इंतजार है तो वहीं, अब पोर्टल डाउन हो गया है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है और पोर्टल डाउन होने से क्या दिक्कतें आ रही हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हो गई है।
- फोटो : pmkisan.gov.in
क्या हो रहा है वेबसाइट पर?
- जब भी पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को खोला जा रहा है तो ये नहीं खुल रहा है और डाउन नजर आ रहा है। कल तक पोर्टल सही चल रहा था, लेकिन आज सुबह से ये डाउन हो गया है जिसके कारण यहां कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हो गई है।
- फोटो : Adobe Stock
पहले भी हुआ था डाउन
- ये पहली बार नहीं जब पीएम किसान योजना का आधिकारिक पोर्टल डाउन हुआ हो। इससे पहले 17वीं किस्त जारी होने से पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त जारी होने वाली फाइल पर साइन करके अप्रूवल दिया था, तब भी पोर्टल डाउन हो गया था।
4 of 5
पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हो गई है।
- फोटो : Adobe Stock
हो सकता है अपडेट हो रही हो जानकारी
- पोर्टल क्यों डाउन हुआ है इसकी आधिकारिक जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि हो सकता है कि विभाग द्वारा 20वीं किस्त को लेकर यहां जानकारी अपडेट की जा रही हो या फिर पोर्टल पर कोई अन्य काम किया जा रहा हो आदि। इसलिए भी ये पोर्टल डाउन हो सकता है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की वेबसाइट डाउन हो गई है।
- फोटो : pmkisan.gov.in
लोगों को आ रही हैं दिक्कतें
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट डाउन होने से जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें दिक्कत आ रही है। जिन लोगों को अपना स्टेटस चेक करना था, मोबाइल नंबर अपडेट करना हो या अन्य काम करना हो। ये सभी काम फिलहाल किसान नहीं कर पा रहे हैं।