फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card KYC: जान लें कैसे करवा सकते हैं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, वरना जालसाज कर सकते हैं ठगी

Mon, 23 Jun 2025 08:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jun 2025 08:34 AM IST
सार

Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein: राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 30 जून 2025 है, जो अब बेहद पास है। इसलिए अगर आपने अब तक ये नहीं करवाई है तो तुरंत करवा लें। वरना आपको मुफ्त राशन मिलना बंद हो सकता है।

विज्ञापन
Ration Card KYC online Steps to Complete e-KYC and Avoid Fraudulent Activity Full guide in Hindi
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ration Card KYC: राज्य सरकारों से लेकर भारत सरकार तक कई अलग-अलग योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, भारत सरकार अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन देने का काम करती है। भारत में हर महीने लगभग 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है।

वहीं, पिछले कुछ समय से विभाग द्वारा राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जा रहा है। राशन कार्ड में जितने भी सदस्यों के नाम हैं उन सभी को ये काम करवाना है जिसकी अब आखिरी तारीख 30 जून 2025 है। ऐसे में आपको पता होना जरूरी हो जाता है कि आप ये ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं, क्योंकि जालसाज इस मौके का फायदा उठाकर लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे। चलिए जानते हैं ई-केवाईसी का तरीका...

Ration Card KYC online Steps to Complete e-KYC and Avoid Fraudulent Activity Full guide in Hindi
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

  • अगर आपने अब तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो करवा लें
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपना राशन कार्ड लेकर अपने राशन डीलर के पास जाना है
  • वो पोस मशीन में आपकी जानकारी मैच करता है और फिर मशीन में आपके फिंगरप्रिंट लिए जाते हैं
  • फिंगर प्रिंट उन सभी सदस्यों को देने होते हैं, जिनका नाम राशन कार्ड में है और फिर आपकी ई-केवाईसी हो जाती है
Ration Card KYC online Steps to Complete e-KYC and Avoid Fraudulent Activity Full guide in Hindi
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों से बचकर, वरना ठगी तय:-

नंबर 1

  • अगर आपके मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज आता है जिसमें ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया हो और साथ में लिंक दिया हो, जिस पर क्लिक करके ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया हो। ऐसे किसी अनजाने लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि ये फेक होते हैं और इससे आपको चपत लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card KYC online Steps to Complete e-KYC and Avoid Fraudulent Activity Full guide in Hindi
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • अगर आपके पास कोई कॉल आता है जिसमें आपको कहा जाता है कि ई-केवाईसी करवा लें, वरना आपका राशन कार्ड बंद हो सकता है। लोग डर के मारे इनकी बात मान लेते हैं। पर ऐसा न करें क्योंकि यहां आपकी गोपनीय जानकारी लेकर या अन्य तरीके से आपको ठगा जा सकता है। इसलिए ऐसी किसी कॉल पर विश्वास न करें और न ही कोई जानकारी शेयर करें।
विज्ञापन
Ration Card KYC online Steps to Complete e-KYC and Avoid Fraudulent Activity Full guide in Hindi
राशन कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • ई-केवाईसी ऑनलाइन भी हो जाती है और इसी बात का फायदा उठाकर कई फेक एप भी मौजूद हैं। जो ई-केवाईसी तो नहीं करते, लेकिन आपका डाटा चुराकर आपको चपत जरूर लगा देते हैं। इसलिए अगर आपको जानकारी न हो तो अपने राशन डीलर से ही ई-केवाईसी न करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed