Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को जारी होगी 19वीं किस्त या नहीं? अब तक वेबसाइट पर नहीं की गई है तारीख अपडेट

Wed, 12 Feb 2025 10:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

भारत सरकार किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार 19वीं किस्त जारी होनी है।

विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Notification on Official Website pmkisan.gov.in PM Kisan 19 kist News
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : pmkisan.gov.in

PM Kisan Yojana 19th Kist Release Date: अगर आप भी भारत सरकार कई किसी योजना से जुड़े हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ मिलता होगा। जैसे, कोई आर्थिक लाभ, सब्सिडी, सस्ती ब्याज दर पर लोन या किसी अन्य तरह की मदद। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।



इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस बीच किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिलना है जिसके लिए 24 फरवरी की तारीख बताई जा रही है, लेकिन अब तक आधिकारिक वेबसाइट  पर किस्त जारी होनी की तारीख नहीं बताई गई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Trending Videos
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Notification on Official Website pmkisan.gov.in PM Kisan 19 kist News
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : एएनआई (फाइल)

24 फरवरी को 19वीं किस्त

  • पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। इसको लेकर बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 24 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर दौरा संभावित है।
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Notification on Official Website pmkisan.gov.in PM Kisan 19 kist News
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

अब तक वेबसाइट पर नहीं आई तारीख

  • जैसा कि कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि 24 फरवरी को पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त हस्तांतरित की जाएगी, लेकिन अब तक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख का एलान नहीं किया गया है। यहां पर अब भी 18वीं किस्त (जो 5 अक्तूबर 2024 को जारी हो चुकी है) जारी होने की तारीख ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Notification on Official Website pmkisan.gov.in PM Kisan 19 kist News
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी होगी 19वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अब तक 19वीं किस्त जारी होने की तारीख नहीं दी गई है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त का पैसा कब आएगा इसको लेकर उलझन होना लाजमी है, लेकिन यहां पर ये जानना भी जरूरी है कि कृषि मंत्री बता चुके हैं कि 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिनों में वेबसाइट में भी ये जानकारी विभाग द्वारा अपडेट कर दी जाए।
विज्ञापन
PM Kisan 19th Installment Date 2025 Notification on Official Website pmkisan.gov.in PM Kisan 19 kist News
19वीं किस्त कब जारी होगी? - फोटो : Adobe Stock

कितने पैसे मिलेंगे?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको इस बार किस्त के रूप में 2 हजार रुपये मिलेंगे। सरकार सालाना 6 हजार रुपये किसानों को देती है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में इस पैसे को भेजा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed