फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Aadhaar: कैसे अलग है नॉर्मल आधार से ई-आधार? यहां जानें फर्क और बनवाने का तरीका भी

Wed, 12 Feb 2025 08:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Feb 2025 08:54 AM IST
सार

आधार कार्ड आज के समय का जरूरी दस्तावेज है। अगर आप चाहें तो आप ई-आधार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि पूरी तरह से मान्य है।

विज्ञापन
What is Difference Between Aadhaar and E-Aadhaar Online Apply Process Key Details in Hindi
ई-आधार कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

e-Aadhaar Card Benefits: भारत सरकार की कई इकाई हैं जो अलग-अलग तरह के कार्य करती है जिसमें से एक इकाई भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई है। दरअसल, यूआईडीएआई भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करता है। इस आधार कार्ड से आप कई तरह के सरकारी और गैर-सरकारी काम कर सकते हैं। जैसे, सिम कार्ड लेने से लेकर ई-केवाईसी या किसी योजना में सब्सिडी प्राप्त करना हो आदि।

वहीं, अगर आप चाहें तो आप ई-आधार कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप आधार कार्ड और ई-आधार कार्ड के बीच के अंतर को नहीं जानते तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। साथ ही आप यहां ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

What is Difference Between Aadhaar and E-Aadhaar Online Apply Process Key Details in Hindi
ई-आधार कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है ई-आधार?

  • बात अगर ई-आधार कार्ड की करें तो ये आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी होती है जिसे आप अपने मोबाइल, कंप्यूटर आदि में रख सकते हैं। यूआईडीएआई द्वारा ये पूरी तरह से मान्य है और आप इसका इस्तेमाल सरकारी और गैर-सरकारी कामों में कर सकते हैं।
What is Difference Between Aadhaar and E-Aadhaar Online Apply Process Key Details in Hindi
ई-आधार कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-आधार:-

स्टेप नंबर 1

  • अगर आप भी ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना है
  • यहां पर आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'आधार नंबर' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Difference Between Aadhaar and E-Aadhaar Online Apply Process Key Details in Hindi
ई-आधार कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको 'सेड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर आप देखेंगे आपके उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
विज्ञापन
What is Difference Between Aadhaar and E-Aadhaar Online Apply Process Key Details in Hindi
ई-आधार कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • अब जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे यहां दर्ज करें
  • फिर आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो गया है और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed