PM Kisan Yojana e-KYC: सरकार द्वारा हर साल कई तरह की योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इनमें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस पैसे को सरकार साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में देती है। 13 किस्त जारी होने के बाद अब 14वीं किस्त भी जल्द आ सकती है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि किसान एक काम करवा लें क्योंकि अगर वो ये काम नहीं करवाते हैं तो वो किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं ये कौन सा काम है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: किसान ध्यान से करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकती है 14वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है वो काम
- दरअसल, जिस काम की हम बात कर रहे हैं वो कोई और काम नहीं बल्कि ई-केवाईसी है। अगर आप इस योजना में नए जुड़े हैं या आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप इस काम को तुरंत करवा लें। नियमों के तहत पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को लेने के लिए सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
नहीं करवाई, तो ऐसे करवाएं ई-केवाईसी:-
पहला तरीका
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। यहां आपको बायोमेट्रिक केवाईसी का विकल्प मिलता है। इसे करवा लें ताकि आप किस्त से वंचित न रह सके।
दूसरा तरीका
स्टेप 1
- आप चाहें तो घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
- फिर यहां आपको 'ई-केवाईसी' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
स्टेप 2
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके सर्च पर क्लिक करें
- अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाएगी।